मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बदली छाई

भोपाल, 27 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में बदली छाई रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में पिछले पांच दिनों से रुक-रुक कर कहीं जोरदार तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। सोमवार सुबह भी बदली छाई रही। हवाएं राहत देने वाली हैं। बीते 24 घंटों के दौरान इंदौर, उज्जैन, देवास, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और होशंगाबाद संभागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मध्य प्रदेश में जारी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में सोमवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री, इंदौर में 20.2 डिग्री, ग्वालियर में 25.2 डिग्री और जबलपुर में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले यानी रविवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री, इंदौर में 24.2 डिग्री, ग्वालियर में 30.6 डिग्री और जबलपुर में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493