रियल, एटलेटिको ने स्थानांनतरण पर प्रतिबंध के खिलाफ अपील करेंगे

मेड्रिड, 16 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड और एटलेटिको मेड्रिड ने स्थानानंतरण पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ फीफा में अपील करने की बात कही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फीफा ने दोनों ही क्लबों पर इस सत्र से जनवरी 2017 तक नए खिलाड़ियों को क्लब में शामिल करने पर प्रतिबंध लगाया है। उसने कहा है कि एटलेटिको ने 2007-2014 के बीच नियमों का उल्लंघन किया है जबकि रियल ने 2005-2014 के बीच नियम तोड़े हैं।

दोनों ने ही इस प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है।

एटलेटिको ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर लिखा है, “क्लब लगए गए प्रतिबंध से सहमत नहीं है और सारे दस्तावेजों को देखने के बाद प्रतिबंध के खिलाफ अपील करेगा।”

क्लब के अध्यक्ष एनरिक केरेजो ने कहा, “हम 110 पेजों की पूरी रिपोर्ट पढ़ेंगे ताकि गलती का पता चल सके लेकिन हमारा मानना है कि इसमें काफी गलतियां होंगी।”

रियल ने भी गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा, “क्लब इस फैसले को सही ना मानते हुए फैसले के खिलाफ अपील करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493