रूस के युद्धक विमानों ने सीरिया में 5,000 से अधिक हवाई हमले किए

रूस के रक्षा मंत्रालय के मुख्य संचालक निदेशालय के प्रमुख सर्गेइ रूदस्कोई ने बताया कि इनमें 145 हमले मिसाइल और लंबी दूरी के बमवर्षकों से किए गए। इस दौरान 97 क्रूज मिसाइलें भी दागी गईं।

रूदस्कोइ ने कहा, “रूसी वायुसेना ने सीरिया में इन 100 दिनों की अवधि में आईएस के कब्जे से 217 शहरों और 1,000 वर्गकिलोमीटर से अधिक के भूभाग को मुक्त कराया।”

गौरतलब है कि रूसी वायुसेना ने 30 सितंबर, 2015 को सीरिया में आईएस के ठिकानों पर हवाई हमले करने शुरू किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493