रियल के मार्टिनेज चोट से उबर मैदान पर लौटे

मेड्रिड, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड के जैक्शन मार्टिनेज ने चोट से उबरने के बाद पहली बार टीम के अभ्यास में हिस्सा लिया। इसकी घोषणा खुद क्लब ने की।

13 नवंबर को चिली के खिलाफ कोलंबिया की अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हुए मार्टिनेज चोटिल हो गए थे।

समाचार एजेंसी एफे ने एटलेटिको के हवाले से कहा, “चोटिल मार्टिनेज लगातार पांचवें मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इस हफ्ते से उन्होंने टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। वह चोट से उबरने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।”

टीम के मुख्य कोच डिएगो सिमवन ने बताया कि मार्टिनेज जब तक पूरी तरह फिट नहीं हो जाते टीम के चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493