मेड्रिड, 31 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी क्लब रियल मेड्रिड ने ब्राजीली अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कासेमीरो का करार 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है।
23 साल के मिडफील्डर कासेमीरो ने 2013 में साओ पाउलो से रियल का रुख किया था।
इसके बाद वह बीते संस्करण में पुर्तगाल के क्लब एफसी पोरटो के लिए खेले। इस दौरान वह पोरटो के अहम खिलाड़ी रहे।
नए करार के मुताबिक कारेमीरो अब रियल के साथ जून 2021 तक बने रहेंगे। नए करार के साथ कासेमीरो को नई जर्सी प्रदान की गई, जिस पर 2021 लिखा था।
dharmpath.com dharmpath