जाट आरक्षण को लेकर उप्र में हो रहीं बैठकें

लखनऊ, 31 अगस्त (आईएएनएस)। जाट आरक्षण की मांग को लेकर अब उत्तर प्रदेश में भी रणनीति तैयार हो रही है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की तरफ से पश्चिमी उप्र में कई बैठकें हो चुकी हैं, और भी कई बैठकें होनी हैं। ये बैठकें हिसार में 13 सितंबर को होने वाले जाट महासम्मेलन को लेकर की जा रही हैं।

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संर्घर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने आईएएनएस को बताया कि हरियाणा के हिसार में 13 सितंबर को जाट आरक्षण को लेकर बड़ा आयोजन किया गया है। इस महासम्मेलन में आरक्षण आंदोलन को आगे बढ़ाने की घोषणा की जाएगी।

मलिक ने कहा, “जाट आरक्षण की मांग को लेकर पहले भी कई सम्मेलन हो चुके हैं। 13 सितंबर को होने वाले महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए पश्चिमी उप्र के अधिकांश जिलों में बैठकों का दौर जारी है। ये बैठकें महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए हो रही हैं। मेरठ, मुरादाबाद, बागपत सहित तमाम जिलों से लोग हिसार पहुंचेंगे।”

उप्र में जाट आरक्षण मुद्दे को गरमाने को लेकर मलिक ने कहा कि हिसार में होने वाले सम्मेलन में ही देशभर में आंदोलन की घोषणा की जाएगी और इसके बाद उप्र में भी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा।

मलिक की मानें तो हिसार में होने वाले महासम्मेलन के बाद देश के 13 राज्यों में इस आंदोलन को एक साथ शुरू किया जाएगा और केंद्र में जाटों के आरक्षण की मांग की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493