रियल मेड्रिड के पूर्व डिफेंडर सिसिन्हो ने संन्यास लिया

साउ पाउलो, 7 मार्च (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के पूर्व डिफेंडर सिसिन्हो ने फुटबाल से संन्यास लेने की घोषणा की है। वह लंबे समय से घुटने में चोट की समस्या से ग्रस्त थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुओ के अनुसार, 37 वर्षीय सिसिन्हो ने घुटने की चोट के कारण ब्रासीलिया स्थित क्लब ब्रासीलिन्से के साथ अपना करार समाप्त किया जिसके एक सप्ताह बाद मंगलवार को यह घोषणा की गई।

सिसिन्हो ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं यहां अपने संन्यास की घोषणा करने के लिए आया हूं।”

सिसिन्हो ने कहा, “मुझे जो भी मौके मिलें, मैं उसके लिए बहुत भाग्यशाली हूं। ख्ेाल जारी रखने के लिए मुझे एक सर्जरी करानी होगी जिसके कारण मुझे छह महीनों के लिए मैदान से बाहर रहना होगा।”

सिसिन्हो ने 2006 से 2007 तक रियल मेड्रिड के लिए 26 मैच खेलें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493