लॉस एंजेलिस, 7 मार्च (आईएएनएस)। यौन उत्पीड़न के मामलों में आरोपी हॉलीवुड फिल्म निर्माता हॉर्वे विंस्टीन ने 1.6 करोड़ डॉलर की अपनी एस्टेट को बेच दिया हैं।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, “उन्होंने इसे अपने पड़ोसी एंड्रयू बेंटली को बेचा।”
विंस्टीन ने पांच साल के अंतराल में 82.4 लाख डॉलर में 5.71 एकड़ में फैले दो संपत्ति खरीदी थीं।
विंस्टीन फिलहाल न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस, टोरंटो और लंदन में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। उन पर सलमा हायक, लूपिटा न्योंगो और उमा थर्मन जैसी कई नामचीन महिलाओं ने यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं।
dharmpath.com dharmpath