रियल मेड्रिड के साथ नया करार चाहते हैं पेपे

मेड्रिड, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के खिलाड़ी पेपे ने मंगलवार को कहा कि अगर वह अपने मौजूदा क्लब के साथ करार नहीं बढ़ाते हैं तो वह फुटबाल से संन्यास ले लेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पेपे ने स्पेन के एक रेडियो स्टेशन पर साक्षात्कार के दौरान यह बात कही है।

पेपे से पूछा गया था कि क्या वह जून 2017 में खत्म होने वाले करार को आगे बढ़ाने के बारे में क्लब के साथ बात कर रहे हैं।

पेपे ने कहा, “मैं मेड्रिड में खुश हूं। मैं आखिरी सेकेंड तक इंतजार करुं गा।”

उन्होंने कहा, “अगर मैं अपना करार बढ़ा नहीं पाता हूं तो मैं फुटबाल से संन्यास के बारे में सोच सकता हूं ताकि अपने परिवार को समय दे सकूं।”

पेपे ने कहा, “मैं एक साल का नया करार करने के लिए तैयार हूं। मैं मेड्रिड में खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493