एथेंस में यूईएफए की विशेष महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे प्लाटिनी

न्योन, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। यूरोपीयन फुटबाल संघ (यूईएफए) के पूर्व अध्यक्ष माइकल प्लाटिनी को एथेंस में होने वाली यूईएफए के विशेष महासम्मेलन में शामिल होने की मंजूरी मिल गई है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस विशेष महासम्मेलन में प्लाटिनी के उत्तराधिकारी का चुनाव किया जाएगा। प्लाटिनी को निलंबन के कारण इस पद से हटना पड़ा था।

यूईएफए ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की है कि फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने यूरोपीयन फुटबाल संघ की प्लाटिनी को महासम्मेलन में हिस्सा लेने देने की अपील को मंजूर कर लिया है।

फीफा की एथिक्स समिति ने पिछले साल अक्टूबर में प्लाटिनी को नियमों के उल्लंघन का दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493