दिल्ली : डेंगू, चिकनगुनिया पीड़ितों के लिए और 1000 बिस्तरों का ऐलान

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। डेंगू और चिकनगुनिया से चार लोगों की मौत और सैकड़ों के संक्रमित होने के बाद दिल्ली सरकार ने मंगलवार को बुखार के मरीजों के लिए अतिरिक्त 1000 बिस्तरों और हेल्पलाइन नंबर का ऐलान किया।

ये बिस्तर तीन नोडल अस्पतालों में मच्छर जनित रोगों के लिए मुहैया कराए जाएंगे। इसमें राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और दीपचंद बंधु अस्पताल शामिल है। साथ ही एक नियंत्रण कक्ष और एक हेल्पलाइन नंबर -011-22307145 की घोषणा की गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों से दहशत में न आने का आग्रह किया। विभाग ने कहा कि वह पूरी तरह से इस वेक्टर जनित बीमारी से लड़ने के लिए तैयार है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि सरकार ने बुखार मरीजों के सेवा के लिए 26 अस्पतालों (24 घंटे कार्यरत) में समर्पित बुखार क्लीनिक, 262 दिल्ली सरकार के औषधालय (कार्यरत सुबह 8 बजे से 4 बजे तक) और 106 आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक (कार्यरत सुबह 8 बजे से 2 बजे तक) स्थापित किया है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 1,158 चिकनगुनिया के 1,057 और मलेरिया के 21 संक्रमित मरीज हैं। यह आंकड़ा 10 सितंबर तक का है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493