रियल मेड्रिड ने नार्वे के युवा खिलाड़ी ओयेदेगार्ड से करार किया

मेड्रिड, 22 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उसने 16 साल के नार्वे के खिलाड़ी मार्टिन ओयेदेगार्ड के साथ करार किया है।

रियल की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया है कि रियल और ओयेदेगार्ड के क्लब स्ट्रोएम्सगॉडसेट के बीच ओयेदेगार्ड के ट्रांसफर को लेकर सहमति हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रियल ने ओयेदेगार्ड को इस करार के लिए 40 लाख यूरो देना मंजूर किया है।

नार्वे प्रीमियर लीग में खेलते हुए ओयेदेगार्ड ने अब तक पांच गोल किए हैं और सात गोल करने में मदद की है। वह अक्टूबर 2014 में यूरोपीयन चैम्पियनशिप क्वालीफायर में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493