रियल मेड्रिड फाउंडेशन और एक्टिव क्लब ने शुरू किया ‘कैम्पस एक्सपीरिएंस’

बेंगलुरू, 28 जून (आईएएनएस)। स्पोर्ट्स विलेज उद्योग समूह की संस्था एक्टिव क्लब ने स्पेन के दिग्गज क्लब रियल मेड्रिड फाउंडेशन के साथ मिलकर भारत में पहली बार फुटबाल प्रेमियों के लिए ‘कैम्पस एक्सपीरिएंस’ नाम से अभ्यास शिविर की शुरुआत की है, जिसके तहत बच्चों को फुटबाल के गुर सिखाए जाएंगे।

इस शिविर में नौ से 17 साल के बच्चे हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन स्पेन में रियल मेड्रिड के अपने स्टेडियम में किया जाएगा। यह अभ्यास सत्र 10 दिन तक चलेगा।

इस मौके पर स्पोर्ट्स विलेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक सौमिल मजूमदार ने कहा, “हम रियल मेड्रिड फाउंडेशन के कैम्पस एक्सपीरिएंस के साथ साझेदारी कर बेहद खुश हैं। फुटबाल के जुनूनी बच्चों के लिए यह रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ियों से मिलने और सीखने का बेहतरीन मौका है।”

इस शिविर का मकसद बच्चों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। शिविर के दौरान बच्चों को यूईएफए विजेता और स्पेनिश लीग चैम्पियन रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ियों क्रिस्टियानो रोनाल्डो, गैरेथ बेल, सर्जियो रामोस से मिलने का मौका मिलेगा।

10 दिवसीय इस शिविर में सात दिनों तक बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और बाकी तीन दिन वे मेड्रिड का भ्रमण करेंगे। शिविर के अंत में बच्चों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493