रियल मेड्रिड से अलग होंगे खेडिरा

बर्लिन, 26 मार्च (आईएएनएस)। जर्मनी फुटबाल टीम के मिडफील्डर सामी खेडिरा ने पुष्टि कर दी है कि इस सत्र के समापन के साथ ही अनुबंध खत्म होने के बाद वह स्पेन के अग्रणी क्लब रियल मेड्रिड से अलग हो जाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार खेडिरा ने बुधवार को कहा, “मेरा यह फैसला क्लब के खिलाफ नहीं माना जाए। मैं बस अपने करियर में कुछ और नए अनुभव लेना चाहता हूं।”

खेडिरा ने यह घोषणा जर्मनी और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दोस्ताना मैच के बाद की। कैसर्सलॉटर्न में खेला गया यह मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा।

इस सत्र में रियल मेड्रिड की ओर से 17 मैच खेलने वाले खेडिरा ने कहा, “मैं रियल मेड्रिड को पसंद करता हूं और इस क्लब को छोड़ना एक कठिन फैसला होगा।”

खेडिरा 2010 में जर्मन क्लब स्टटगार्ट को छोड़ रियल मेड्रिड से जुड़े थे। पिछले साल वह चैम्पियंस लीग जीतने वाली रियल मेड्रिड टीम के सदस्य रहे।

खेडिरा ने पिछले साल फीफा विश्व कप में भी ब्राजील के साथ खेले गए सेमीफाइनल में अहम भूमिका निभाई। जर्मनी वह मैच 7-1 से जीतने में कामयाब रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493