रिया के साथ काम करना हमेशा आसान होता है : साकिब सलीम

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। अभिनेता साकिब सलीम का कहना है कि फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ में उनकी सह-कलाकार रहीं रिया चक्रवती के साथ उनकी अच्छी बनती है और उनके साथ काम करने में वह सहज महसूस करते हैं।

साकिब कि फिल्म ‘दोबारा : सी योर इविल’ में रिया अतिथि भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म के लिए जब कलाकारों के नाम पर विचार किया जा रहा था, तो उसी दौरान उन्होंने अभिनेत्री का नाम सुझाया।

साकिब ने रिया के साथ एक बार फिर काम करने के बारे में कहा, “जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके साथ काम करना हमेशा अच्छा लगता है और रिया उनमें से एक हैं। हालांकि फिल्म में वह कैमियो कर रही हैं, लेकिन वह इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए सहज रूप से तैयार हो गईं। वह एक फोन कॉल पर ही यह भूमिका करने के लिए तैयार हो गईं।”

अभिनेता के मुताबिक, “हम दोनों में अच्छी बनती है और उनके साथ काम करना हमेशा आसान रहा है।”

फिल्म ‘दोबारा : सी योर इविल’ में साकिब की बहन हुमा कुरैशी भी हैं। यह हॉलीवुड फिल्म ‘ओकुलस’ की रीमेक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493