गुवाहाटी, 23 मई (आईएएनएस)। असम के तेजपुर बेस कैंप से मंगलवार को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का सुखोई-30 एमकेआई विमान उड़ान भरने के बाद चीन की सीमा के निकट गायब हो गया। इसमें दो पॉयलट सवार हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विमान ने तेजपुर बेस कैंप से सुबह 9.30 बजे उड़ान भरी। वह नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। लेकिन, दो घंटे बाद तेजपुर से 60 किमी उत्तर में चीन से लगे अरुणाचल प्रदेश के डोलसांग इलाके में उसका रडार व रेडियो से संपर्क टूट गया।
तेजपुर वायु सेना स्टेशन चीन सीमा से 172 किमी की दूरी पर है।
इससे पहले एक सुखोई-30 विमान राजस्थान के बाड़मेर में मार्च में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें दोनों पॉयलट सुरक्षित बच गए थे।
dharmpath.com dharmpath