नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मनी ट्रांसफर कंपनी रिया मनी ट्रांसफर ने गुरुवार को वेजमैन फॉरेक्स लिमिटेड, पॉल मर्चेट्स लि. और ट्रांसक्रॉर्प लि. के साथ साझेदारी की घोषणा की। इसके साथ ही मनी ट्रांसफर करने वालों के लिए कंपनी ने एक किलो सोना जीतने के मौके की भी पेशकश की।
रिया मनी ट्रांसफर (रिया) ने कहा कि भारत में अपने नेटवर्क और परिचालनों का विस्तार करने के लिए तीन प्रमुख एजेंट्स के साथ गठबंधन किया गया है। अगले 12 महीनों के दौरान रिया द्वारा हजारों उच्च गुणवत्तायुक्त रिटेल और नॉन-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) लोकेशन्स को जोड़कर इसके कैश पेआउट नेटवर्क को अपग्रेड किया जाएगा।
रिया ने अपने वैश्विक कैम्पेन- एक नयी ‘गोल्ड स्टैंडर्ड’ मनी ट्रांसफर सर्विस की शुरुआत करने की भी घोषणा की है, जो भारत में लाभार्थियों को शुद्ध सोना जीतने का मौका देगी। रिया की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत में रिया की कैश पेआउट सर्विस का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों को खुद-ब-खुद 30 ग्राम के 30 सोने के सिक्के में से एक सिक्का या 100 ग्राम सोने के रूप में बम्पर प्राइज जीतने का मौका मिलेगा। कंपनी द्वारा किसी भी अधिकृत पेआउट लोकेशन में 23 मई से 31 जुलाई के बीच 1 किलो सोने के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
रिया मनी ट्रांसफर सीईओ और प्रेसिडेंट जुआन बियांची, ने कहा, “माइग्रेंट रेमिटेंसेज के लिए भारत शीर्ष प्राप्तिकर्ता बाजार है और वर्ष 2016 में यहां पर 62.7 बिलियन डॉलर प्राप्त किए गए। परिवार की देखरेख, बचत और निवेश के लिये लाखों परिवार व्यापक रूप से इन ट्रांसफर्स पर निर्भर करते हैं। हमें भरोसा है कि हमारी सेवा और संयुक्त नेटवर्क न सिर्फ ग्राहकों को रेमिटेंस प्राप्त करने के लिए शानदार पहुंच प्रदान करेंगे बल्कि आने वाले सालों में एक सफलतम साझेदारी में फलीभूत होंगे।”
कैश पिक-अप के अतिरिक्त रिया द्वारा बैंक डिपॉजिट सेवाओं की पेशकश भी जाती है, जो ग्राहकों को भारत में किसी भी बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने में सक्षम बनाता है।
dharmpath.com dharmpath