अमेरिका : वित्त मंत्रालय ने कर्ज सीमा बढ़ाने का आग्रह किया

वाशिंगटन, 25 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी वित्त मंत्री स्टीवन मनुचिन ने अमेरिकी संसद से अगस्त के अवकाश से पहले कर्ज की सीमा को बढ़ाने का आग्रह किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मनुचिन के हवाले से कहा कि उन्होंने हाउस वेज एंड मिंस समिति से बुधवार को कहा, “मैं आप से गर्मी की छुट्टियों से पहले कर्ज की सीमा बढ़ाने का आग्रह करता हूं।”

संघीय सरकार पर बकाया ऋण 15 मार्च को अपनी वैधानिक उच्चतम सीमा पर पहुंच गया, जिसके बाद से अमेरिकी वित्त मंत्रालय सरकार की गतिविधियों का वित्त पोषण जारी रखने के लिए बही खाता पद्धति का इस्तेमाल कर रही है।

अमेरिकी संसद के बजट कार्यालय ने कहा कि अगर यह उपाय अपनाया जाता है तो वित्त विभाग के पास इतनी धनराशि रहेगी जिससे शरद ऋतु तक सरकारी कामकाज के लिए भुगतान किया जा सके।

राष्ट्रपति भवन ‘व्हाइट हाउस’ के प्रबंधन एवं बजट कार्यालय के निदेशक मिक मुलवेनी ने बुधवार को चेतावनी दी कि कांग्रेस को उम्मीद से काफी पहले कर्ज की सीमा को बढ़ाना पड़ सकता है।

मुलवेनी ने कहा, “इस समय कर अदायगी उम्मीद से काफी धीमी गति से हो रही है और आपको जल्द ही सुनने को मिल सकता है कि मनुचिन ने कर्ज सीमा बढ़ाए जाने की तारीख बदल दी है।”

अमेरिका में यह कर्ज सीमा वह अधिकतम राशि होती है, जिसे अमेरिकी वित्त विभाग वित्त विभाग जनता व दूसरे संघीय एजेंसियों को जारी कर सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493