रियो ओपन में थीम ने फेरर को दी मात

रियो डी जेनेरियो, 20 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रिया के टेनिस खिलाड़ी डोमिनिक थीम ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए रियो ओपन के क्वार्टर फाइनल में मौजूदा चैम्पियन डेविड फेरर को 6-3, 6-2 से मात दी।

रियो डी जेनेरियो, 20 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रिया के टेनिस खिलाड़ी डोमिनिक थीम ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए रियो ओपन के क्वार्टर फाइनल में मौजूदा चैम्पियन डेविड फेरर को 6-3, 6-2 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, थीम सेमीफाइनल में अर्जेटीना के गुइडो पेला के खिलाफ खेलेंगे।

शुक्रवार रात को हुए मैच में थीम ने फेरर को हर क्षेत्र में परास्त किया।

इससे पहले थीम अर्जेटीना ओपन में राफेल नडाल को भी हरा चुके हैं। उन्होंने फाइनल में स्पेन के निकोलस अल्माग्रो को हराकर अर्जेटीना ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493