रियो ओलंपिक के बाद संन्यास लेंगे एबसालोन

रियो डी जेनेरियो, 12 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस के ओलंपिक माउंटेन बाइक विजेता जूलिएन एबसालोन ने रियो ओलंपिक खेलों के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 35 वर्षीय एबसालोन का लक्ष्य तीसरी बार ओलंपिक खिताब हासिल करना है। वह लंदन ओलंपिक में अपनी हैट्रिक पूरी करने से चूक गए थे।

विश्व के शीर्ष माउंटेन बाइकर ने वेबसाइट ‘रियो 2016 डॉट कॉम’ को बताया, “रियो मेरा आखिरी लक्ष्य है और मेरे करियर की आखिरी रेस। इस रेस के बाद मेरा करियर का समय पूरा हो जाएगा।”

पांच बार के विश्व चैम्पियन एबसालोन ने अक्टूबर में हुए रियो2016 माउंटेन बाइक टेस्ट में चौथा स्थान हासिल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493