आंध्र में भारी बारिश, मुंबई-नेल्लोर राजमार्ग जाम

हैदराबाद, 12 नवंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में भारी बारिश के कारण गुरुवार को मुंबई-नेल्लोर राष्ट्रीय राजमार्ग में यातायात बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बारिश का पानी घरों में घुसने से परेशान अत्मकुर मंडल के वसिलि और कोलागातला गांव के लोगों ने बाढ़ के पानी बहने का रास्ता बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा खोद दिया। इस कारण दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हुए थे। अधिकारी कड़प्पा के रास्ते यातायात का मार्ग बदलने के लिए जरूरी कदम उठा रहे थे।

आंध्र प्रदेश नगर प्रशासन मंत्री पी. नारायण ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग शाम तक बहाल कर दिया जाएगा, क्योंकि तब तक पानी उतर जाने की संभावना है।

तमिलनाडु की सीमा से लगे जिले में पिछले तीन दिनों से भी ज्यादा से लगातार बारिश ने आत्मकुर मंडल के कई गांवों को जलमग्न कर दिया था। जिले में तालाबों और नहरों में बाढ़ आ गई, जिससे सड़कें गांवों से कट गईं।

कैवल्य नदी में बाढ़ के कारण गुडुर खंड के कम से कम 20 गांव कट गए थे।

बंगाल की खाड़ी में दबाव के कारण बारिश और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसने नौ नवंबर को तमिलनाडु-पुडुचेरी तट पार कर लिया था।

भारी बारिश और बाढ़ के कारण नेल्लोर जिले के कुछ हिस्सों के घरों, सड़कों, बिजली और संचार को नुकसान पहुंचा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493