रियो ओलंपिक थीम के साथ नये साल के स्वागत को तैयार

रियो डी जेनेरियो, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। रियो डी जेनेरियो के विश्व प्रसिद्ध कोपाकाबाना बीच पर होने वाली नये साल की शुरुआत ओलंपिक की थीम के साथ होगी। इस मौके पर होने वाले परंपरागत समारोह में साम्बा स्कूल के 2,000 ड्रमर भी हिस्सा लेंगे।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, “रियो में चार किलोमीटर में फैले कोपाकाबाना बीच पर 30 टावरों में से ड्रम वादक पहले साम्बा गीत की आधिकारिक शताब्दी केमौके पर उसकी धुन बजाएंगे।”

27 नवंबर, 2016 को गीत के सौ साल पूरे हो जाएंगे।

गीतकार अर्नेसटो डोन्गा डोस सनटोस और मौरो डी अलमेडा ने 27 नंबवर, 1916 को टेलीफोन पर इस गीत का कॉपीराइट ले लिया था। इसके कुछ ही दिन बाद इसे रिकॉर्ड किया गया था। 1917 के कार्निवॉल में इस गीत को पहली बार सुना गया था।

2016 के स्वागत में बीच पर लगभग 10 लाख लोग मौजूद होंगे और नए साल पर होने वाली आतिशबाजी का लुत्फ उठाएंगे। 16 मिनट तक चलने वाली इस आतिशबाजी के बाद ड्रम वादक पहले साम्बा गीत की धुन बजाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493