‘रोबोट 2’ में रॉकी कर रहे रजनीकांत के कपड़े डिजाइन

मुंबई, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत की अतिसफल फिल्म ‘रोबोट’ के आगामी सीक्वल ‘रोबोट 2’ में उनके कपड़े मशहूर फैशन डिजाइनर रॉकी एस. डिजाइन कर रहे हैं और वह इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं।

रॉकी पूर्व में सलमान खान, बिपाशा बसु, जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन, शिल्पा शेट्टी व कई अन्य हस्तियों के लिए परिधान डिजाइन कर चुके हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “महान, सुपरस्टार, थलैयवा राजनीकांत के लिए ‘रोबोट 2’ में परिधान डिजाइन करने के लिए तैयार हूं।”

रॉकी ने रजनीकांत की एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें वह दाढ़ी व बालों में नजर आ रहे हैं। वह धारीदार कमीज व जैकेट पहने दिख रहे हैं।

निर्देशक एस. शंकर ने 2010 में रजनीकांत, ऐश्वर्य राय बच्चन को लेकर तमिल फिल्म ‘एंथीरन’ का निर्देशन किया था। फिल्म हिंदी में ‘रोबोट’ नाम से रिलीज हुई थी। सीक्वल में बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493