रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की लंबी दूरी की महिला धावक ललिता शिवाजी बाबर रियो ओलम्पिक में शनिवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश करने की दौड़ में बनी हुई हैं।
ललिता ने 9 मिनट 19.76 सेकेंड का समय निकालते हुए हीट-2 में चौथा स्थान हासिल किया।
हीट-2 में शामिल 18 प्रतिभागियों में शीर्ष-3 ने सीधे-सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया और चौथे स्थान पर रहीं तंजानिया की धावक हबीबा गरीबी से ललिता मात्र 1 सेकेंड पीछे रहीं।
चौथे स्थान पर रहते हुए ललिता सीधे-सीधे तो फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं, लेकिन अभी भी उनके अगले दौर में प्रवेश करने की उम्मीद बची हुई है।
स्पर्धा के हीट-3 में एक अन्य भारतीय धाविका सुधा सिंह की रेस अभी होनी है। हीट-3 के बाद फाइनल में प्रवेश करने वाले शीर्ष खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी होगी।
dharmpath.com dharmpath