रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की लंबी दूरी की महिला धावक ललिता शिवाजी बाबर रियो ओलम्पिक में शनिवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश नहीं कर सकीं।
ललिता ने 9 मिनट 19.76 सेकेंड का समय निकालते हुए हीट-2 में चौथा स्थान हासिल किया।
हीट-2 में शामिल 18 प्रतिभागियों में शीर्ष-3 ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया और चौथे स्थान पर रहीं तंजानिया की धावक हबीबा गरीबी से ललिता मात्र 1 सेकेंड पीछे रहीं।
स्पर्धा के हीट-3 में एक अन्य भारतीय धाविका सुधा सिंह की रेस अभी होनी है।
dharmpath.com dharmpath