रियो ओलम्पिक का लुत्फ लेने पहुंचे कई हॉलीवुड सितारे

रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू मैकानहे सहित कई फिल्मी सितारे रियो ओलम्पिक खेलों का आनंद लेने के लिए ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो पहुंचे।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मैथ्यू और उनकी पत्नी कैमिला एल्व्स को ओलम्पिक स्थलों और शहर में घूमते भी देखा गया।

आस्कर विजेता मैकानहे अमेरिकी दिग्गज तैराक माइकल फेल्प्स के स्वर्ण पदक जीतने वाले स्पर्धा के गवाह भी बने। इसके अलावा वह वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, जूडो और रग्बी मैचों में भी अमेरिका के समर्थन में शामिल रहे।

एक अन्य ऑस्कर पुरस्कार विजेता एडी रेडमायने अपनी पत्नी हाना बाग्शॉ तथा बेटी के साथ ओलम्पिक खेलों के लिए रियो में मौजूद हैं।

इसके अलावा ‘द हंगर गेम्स’ में नजर आईं एलीजाबेथ बैंक्स को रियो ओलम्पिक में अमेरिकी जिमानस्टिक और बास्केटबॉल टीमों का समर्थन करते देखा गया।

रियो ओलम्पिक उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे मोनाको के प्रिंस अल्बटरे कई दिनों तक रियो में ही रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493