रियो ओलम्पिक (कुश्ती) : योगेश्वर के लिए कांस्य का रास्ता भी बंद (लीड-1)

रियो डी जनेरियो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त रियो ओलम्पिक के आखिरी दिन रविवार को पहले दौर का मुकाबला मंगोलियाई पहलवान मंदाखनारान गैंजोरिग के हाथों 0-3 से हार गए।

इसके बाद गैंजोरिग अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार गए और योगेश्वर का कांस्य के लिए रेपचेज मुकाबला खेलने का अवसर भी खत्म हो गया।

उल्लेखनीय है कि कुश्ती में रेस्क्यू रूल के तहत शुरुआती दौर में किसी पहलवान को हराने वाला पहलवान यदि फाइनल में प्रवेश कर लेता है तो हारने वाले पहलवान को रेपचेज मुकाबले खेलने का अवसर मिलता है, जिन्हें जीतकर उसके पास कांस्य पदक हासिल करने का मौका होता है। कुश्ती में दो कांस्य पदक प्रदान किए जाते हैं।

योगेश्वर को फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 65 किलोग्राम भारवर्ग के क्वालिफिकेशन राउंड में मौजूदा एशियाई चैम्पियन गैंजोरिग ने 3-0 से हराया।

पहले पीरियड में योगेश्वर को चेतावनी मिली, फलस्वरूप गैंजोरिग की जेब में एक अंक चले गए। दूसरे पीरियड में योगेश्वर ने अच्छा दांव खेला, लेकिन गैंजोरिग ने उनके दांव को पलटते हुए दो अंक हासिल कर लिए।

योगेश्वर इसके बाद लाख कोशिशों के बावजूद कोई अंक हासिल नहीं कर सके और पहले राउंड से ही रियो ओलम्पिक से बाहर हो गए।

मुकाबले से गैंजोरिग को तीन क्लासिफिकेशन पॉइंट भी मिले, जबकि योगेश्वर को कोई अंक नहीं मिला।

योगेश्वर की हार के साथ रियो में भारतीय कुश्ती दल का अभियान साक्षी मलिक के एकमात्र कांस्य पदक के साथ समाप्त हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493