छग : नक्सलियों ने पटरी उखाड़ी

रायपुर/दंतेवाड़ा, 21 अगस्त (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में बौखलाए नक्सलियों ने शनिवार देर शाम भांसी-कमालूर के बीच 103 मीटर तक पटरी उखाड़ दी, जिससे विशाखापट्टनम से किरंदुल आ रही जंबो मालगाड़ी डिरेल हो गई।

रायपुर/दंतेवाड़ा, 21 अगस्त (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में बौखलाए नक्सलियों ने शनिवार देर शाम भांसी-कमालूर के बीच 103 मीटर तक पटरी उखाड़ दी, जिससे विशाखापट्टनम से किरंदुल आ रही जंबो मालगाड़ी डिरेल हो गई।

एसपी नक्सल ऑपरेशन गोरखनाथ बघेल ने बताया कि पुलिस के बढ़ते दबाव से नक्सली बौखलाकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। भांसी-कमालूर के बीच दो इंजन व 17 डिब्बे डिरेल हुए हैं। पुलिस की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

मालगाड़ी के दो इंजन व 120 डिब्बों में से 17 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। हालांकि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है, लेकिन यह 15 दिनों में दूसरी बार रेलवे को नक्सलियों ने नुकसान पहुंचाया है। घटना की सूचना मिलते ही राहत ट्रेन को रवाना किया गया।

पखवाड़े भर पूर्व इसी स्थान पर नक्सलियों ने पटरी उखाड़कर रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। देर रात बस्तर आईजी एसआरपी कल्लूरी, एसपी कमलोचन कश्यप अपनी टीम के साथ पहुंचे थे व रेलवे कर्मचारियों को भोजन पहुंचाया था।

इसके बाद दिनभर यहां मरम्मत का काम चला, अधिकारी स्वयं उपस्थित रहे। करीब 30 घंटों के बाद मार्ग को बहाल कराया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493