रियो ओलम्पिक के दौरान जीका का खतरा कम : डब्ल्यूएचओ

बीजिंग, 29 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व स्वस्थय संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक मार्गरेट चान ने शुक्रवार को कहा कि अगले महीने ब्रीजीलियाई महानगर रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में जीका वायरस का खतरा काफी कम है।

उन्होंने कहा कि पांच अगस्त से होने वाले खेलों में अगर उपयुक्त व्यक्तिगत उपाय अपनाए जाएं तो इसका खतरा काफी कम और नियंत्रण करने योग्य है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, चीन की राजधानी में 25 जुलाई से एक अस्पताल के दौरे पर आईं चान ने कहा कि वह जीका वायरस से संबंधित लोगों की चिंताओं को जानती हैं। उन्होंने इसे एक स्वाभाविक डर बताया है।

कई शीर्ष गोल्फ खिलाड़ी और टेनिस खिलाड़ियों ने जीका के डर से ओलम्पिक से अपना नाम वापस ले लिया है।

हालांकि उन्होंने रियो ओलम्पिक के दौरान इसके संक्रमण से डरने और जीका के बढ़ने की बात को नकार दिया है। उन्होंने साथ ही कहा कि वह खुद भी अगले महीने रियो जाएंगी।

कुछ स्तर पर इसकी अनिश्चितता को उन्होंने माना है क्योंकि हर सप्ताह इस बीमारी से जुड़ी कोई न कोई नई बात सामने आती है। चान ने कहा कि इससे संबंधित जानकारी और सलाह लोगों को देना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों में इस बात को लेकर सेहमति है कि जीका और पैदा हो रहे बच्चों में लघुशीर्षता के बीच कुछ संबंध है।

उन्होंने कहा कि इसी कारण डब्ल्यूएचओ उन महीलाओं को जो मां बनने वाली हैं या इसके बारे में सोच रही हैं उन्हें सलाह देता है कि वह जीका से प्रभावित जगहों पर न जाएं और उनके साथी अगर कहीं बाहर का दौरा करके आते हैं तो अपना परीक्षण कराएं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493