मैं बहुत गौरवान्वित बेटी हूं : चेल्सी क्लिंटन

फिलैडेल्फिया, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की बेटी चेल्सी क्लिंटन को अपनी मां पर बहुत गर्व है।

चेल्सी ने बुधवार रात फिलैडेल्फिया में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (डीएनसी) के दौरान अपनी मां हिलेरी क्लिंटन को गर्मजोशी से दर्शकों से रू-ब-रू कराया।

पॉलिटिको के मुताबिक, “आज रात यहां होकर सम्मानित महसूस हो रहा है। मैं यहां एक गौरवान्वित नागरिक, एक गौरवान्वित डेमोक्रेट और एक गौरवान्वित मां और बहुत ही गौरवान्वित बेटी महसूस कर रही हूं।”

चेल्सी (36) ने अपनी मां के बारे में कुछ बातें बताई। हिलेरी अमेरिका के इतिहास में किसी प्रमुख पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने वाली प्रथम महिला बन गई हैं।

उन्होंने हिलेरी को एक निस्वार्थ पत्नी, मां और दादी के रूप में परिचित कराया, जो अपने परिवार के लिए सब कुछ न्योछावर करने के लिए तैयार हैं और एक ऐसी महिला, जो जरूरतमंदों की मदद के लिए जुनूनी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493