सेलिना गोमेज नए अलबम के लिए तैयार

सिंगापुर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका सेलिना गोमेज ने घोषणा की है कि उन्होंने अपने कुछ नए गीतों की रिकॉर्डिग करवाई है।

वेबसाइट एसीशोबीज डॉट कॉम के मुताबिक, अपने ‘रिवाइवल टूर’ के दौरान ‘हैंड टू माइसेल्फ’ हिटमेकर ने बताया कि वह अपने नए अलबम रिलीज करने के लिए तैयार हैं।

गोमेज ने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ‘फिल मी’ पर प्रस्तुति करने से पहले लोगों से कहा, “मैं नए अलबम के लिए कुछ गीत लिख रही हूं और रिकॉर्ड भी करवा रही हूं। मैं एक और अलबम रिलीज करने के लिए तैयार हूं। यह मैं निश्चित रूप से कह सकती हूं।”

सेलिना यहां कार्यक्रम में अपना उत्साह छिपा न सकीं। 24 वर्षीय गायिका, गीतकार ने संगीत कार्यक्रम से अपनी दो तस्वीरें गुरुवार को साझा की।

सेलिना का यह नया अलबम उनका तीसरा अलबम होगा। उनका दूसरा अलबम ‘रिवाइवल’ था, जो 9 अक्टूबर, 2015 को जारी हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493