रियो ओलम्पिक के प्रतिभागियों से मिलेंगे मोदी

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां सोमवार को रियो ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीटों से मुलाकात करेंगे।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यहां रविवार को जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी यहां मानेकशॉ सेंटर में ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीटों से मुलाकात करेंगे।

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में इस वर्ष अगस्त में होने वाले ओलम्पिक खेलों में भारत के करीब 100 एथलीट 13 खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

बयान में कहा गया कि मोदी यहां एथलीटों से मुलाकात कर उन्हें ओलम्पिक खेलों में बेहतर प्रदर्शन देने की शुभकामनाएं देंगे।

रियो डी जेनेरियो में पांच से 21 अगस्त तक होने वाले ओलम्पिक खेलों में 200 देशों से एथलीट हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493