रियो ओलम्पिक के लिए आधिकारिक टीम भेजने वाल पहला देश तंजानिया

रियो डी जेनेरियो, 8 जुलाई (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक खेलों के लिए आधिकारिक टीम प्रविष्टि भेजने वाला तंजानिया पहला देश बन गया है।

वेबसाइट ‘रियो 2016 डॉट कॉम’ के अनुसार, अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित देश अगस्त में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए सात एथलीट भेजेगा, जिसमें चार मैराथन धावक शामिल हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रियो 2016 की प्रविष्टियों के प्रबंधक मेलिना शान्थोपोलोउ ने कहा, “तंजानिया की टीम सबसे छोटी टीम है, लेकिन हम उनका यहां स्वागत करेंगे और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।”

तंजानिया टीम : फाबियानो जोसेफ (पुरुष मैराथन), सैदी जुमा माकुला (पुरुष मैराथन), एल्फोंसे फेलिक्स सिंबु (पुरुष मैराथन), सारा रामाधानी (महिला मैराथन), एंड्र थॉमस मलुगू (पुरुष जूडो, 73 किलोग्राम), मागादालेना रुथ एलेक्स मोशी (महिला तैराक, 50 मीटर ‘फ्री स्टाइल’) और हिलाल हमद हिलाल (पुरुश तैराक, 50 मीटर ‘फ्री स्टाइल’)।

ब्राजील में पांच से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले रियो ओलम्पिक खेलों में 200 से अधिक देश हिस्सा लेंगे।

इन ओलम्पिक खेलों में अमेरिका की टीम सबसे बड़ी हो सकती है, जिसके बाद ब्राजील और चीन होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493