रियो ओलम्पिक (गोल्फ) : चौरसिया 22वें, लाहिरी 57वें स्थान पर

रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फर एसएसपी चौरसिया रियो ओलम्पिक के तीसरे दौर की समाप्ति के बाद संयुक्त रूप से 22वें स्थान पर हैं जबकि एक अन्य भारतीय अनिर्बान लाहिरी तीन राउंड के बाद शनिवार को संयुक्त रूप से 57वें स्थान पर है्ं।

चौरसिया ने तीसरे दौर में टू अंर 69 और लाहिरी ने फो ओवर 75 स्कोर हासिल किया। तीन दिनों में चौरसिया ने जहां टू अंडर 211 स्कोर हासिल किया है वहीं लाहिरी के खाते में नाइन ओवर 222 अंक हैं।

एक समय चौरसिया शीर्ष-15 के हकदार दिख रहे थे लेकिन दो करीबी बोगियों ने उनका काम खराब कर दिया। दूसरी ओर, लाहिरी ने 75 का स्कोर हासिल किया, जो तीन दिनों में उनका सबसे खराब स्कोर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493