रियो ओलम्पिक (टेनिस) : सेमीफाइनल में हारे सानिया-बोपन्ना

रियो डी जनेरियो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी यहां जारी 31वें ओलम्पिक खेलों की मिश्रित युगल जोड़ी शनिवार को सेमीफाइनल में हार गई है।

ओलम्पिक टेनिस सेंटर में हुए इस मुकाबले में सानिया और बोपन्ना को अमेरिका की वीनस विलियम्स और राजीव राम ने हराया।

एक घंटे तक चले इस मुकाबले में अमेरिकी जोड़ीदारों ने भारतीय जोड़ीदारों को 2-6, 6-2, 10-2 से पराजित कर अपने लिए कम से कम रजत पदक सुरक्षित कर लिया है।

अब भारतीय खिलाड़ियों को कांस्य पदक के लिए प्लेऑफ मैच में खेलना होगा। यह मैच दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम के साथ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493