रियो ओलम्पिक (गोल्फ) : चौरसिया संयुक्त 50वें, अनिर्बान 57वें रहे

रियो डी जनेरियो, 15 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के गोल्फ खिलाड़ी एसएसपी चौरसिया रियो ओलम्पिक में अंतिम रूप से रविवार को संयुक्त रूप से 50वें स्थान पर रहे जबकि एक अन्य भारतीय अनिर्बान लाहिरी ने 57वां स्थान हासिल किया।

अंतिम दौर में चौरसिया ने सेवन ओवर 78 स्कोर हासिल किया और एक दिन पहले के अपने क्रम से 28 स्थान नीचे चले गए। दूसरी ओर, एक दिन पहले चौरसिया की तुलना में काफी पीछे चल रहे अनिर्बान ने 72 के स्कोर के साथ लगभग उनके बराबरी में रहते हुए अपने अभियान की समाप्ति की।

चौरसिया ने अंतिम दौर में तीसरे और 13वें होल पर डबल बोगी, सातवें, 11वें, 12वें और 14वें होल पर फोर बोगीज और दूसरे तथा आठवें होल पर बर्डी हासिल की। उनके चार दिन का स्कोर फोर ओवर 289 रहा।

दूसरी ओर, लाहिरी ने अंतिम दौर में इस सप्ताह का अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और चार बर्डी, तीन बोगी और एक डबल बोगी लगाए। उनका चार दिनोक स्कोर 10 ओवर 294 रहा।

ब्रिटेन के जस्टिन रोज ने इस स्पर्धा का स्वर्ण जीता जबकि स्वीडन के हेनरिक स्टेनसन ने रजत जीता। अमेरिका के मार्क कचर को कांस्य मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493