रियो डी जनेरियो, 15 अगस्त (आईएएनएस)। जापान के केई निशिकोरी ने स्पेन के राफेल नडाल को हराते हुए जापान के लिए 1920 के बाद पहला ओलम्पिक टेनिस पदक जीता।
निशिकोरी ने रविवार को हुए कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में विश्व के पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त नडाल को 6-2, 6-7 (1), 6-3 से हराया।
नडाल ने बीजिंग में 2008 में एकल वर्ग का स्वर्ण जीता था लेकिन इस साल उनके हाथ कुछ नहीं लगा।
नडाल को सेमीफाइनल में अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो ने हराया था जबकि निशिकोरी ंको ब्रिटेन के एंडी मरे ने मात दी थी।
dharmpath.com dharmpath