रियो ओलम्पिक (गोल्फ) : चौरसिया, लाहिरी के लिए मिश्रित दिन

रियो डी जनेरियो, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी-अनिर्बान लाहिरी और एसएसपी चौरसिया के लिए रियो ओलम्पिक में पहला प्रतिस्पर्धी दिन मिले-जुले परिणाम वाला रहा।

पहले दौर में लाहिरी और चौरसिया ने क्रमश: थ्री ओवर 74 और 71 का स्कोर हासिल लिया। पहले दौर की समाप्ति के बाद जहां चौरसिया संयुक्त रूप से 27वें स्थान पर हैं वहीं लाहिरी छह अन्य गोल्फरों के साथ 50वें स्थान पर हैं।

विश्व के 69वें वरीयता प्राप्त लाहिरी ने खराब शुरुआत की और पहले ही होल पर बोगी लगा बैठे। इसके बाद भी वह संघर्ष करते रहे और छठे, आठवें, 11वें और 12वें होल पर बोगी लगा बैठे।

लाहिरी ने 15वें और 18वें होल पर बर्डी के साथ हालांकि भरपाई की और 74 का स्कोर हासिल करने में सफल रहे।

चौरसिया ने अच्छी शुरुआत की और दूसरे तथा पांचवें होल पर बर्डी लगाए। सातवें और 10वें होल पर दो बोगियों ने हालांकि उनका काम खराब कर दिया।

इसके बाद चौरसिया ने 11वें होल पर बर्डी लगाई लेकिन 12वें व 13वें होल पर वह फिर से बोगी लगा बैठे। इसके साथ ही वह वन ओवर हो गए। इसके बाद 18वें होल पर बर्डी लगाकर उन्होंने पार 71 हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493