रियो ओलम्पिक (टेनिस) : पहली जीत के साथ सानिया-बोपन्ना क्वार्टर फाइनल में

रियो डी जनेरियो, 12 अगस्त (आईएएनएस)। सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ने रियो ओलम्पिक में अपना पहला मिश्रित युगल मुकाबला जीत लिया है।

सानिया और बोपन्ना ने पहले दौर में आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर और जोनाथन पीयर्स की जोड़ी को हराया।

भारतीय जोड़ीदारों ने खेल की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखते हुए यह मैच 7-5, 6-4 से जीता और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

यह मैच बुधवार को खेला जाना था लेकिन भारी बारिश के कारण उस दिन कई मुकाबले गुरुवार तक के लिए टालने पड़े थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493