रियो ओलम्पिक (चक्का फेक) : हार्टिग ने जर्मनी को दिलाया स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। क्रिस्टोफर हार्टिग ने अपने अंतिम प्रयास में 68.37 मीटर की दूरी नापते हुए शनिवार को जर्मनी को पुरुषों की चक्का फेक स्पर्धा का स्वर्ण दिलाया।

पोलैंड के पीटर मालाचोवस्की ने 67.55 मीटर के साथ रजत जीता जबकि कांस्य जर्मनी के ही डेनियल जेसिंस्की को मिला। जेसिंस्की ने 67.05 मीटर की दूरी नापी।

मालाचोवस्की ने अपने तीसरे प्रयास में अधिकतम दूरी नापी थी और तभी से लग रहा था कि वह स्वर्ण पर कब्जा जमा लेंगे लेकिन 66.34 मीटर के साथ रजत की दौड़ में चल रहे हार्टिग ने अंतिम प्रयास में कमाल कर दिया।

इससे पहले इस्तोनिया के मार्टिन कुपर 66.58 मीटर के साथ कांस्य की दौड़ में थे लेकिन जेसिंस्की ने अपने अंतिम प्रयास में 67.05 मीटर की दूरी नापकर उनसे यह पदक छीन लिया। कूपर तो एक समय रजत की दौड़ में थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493