रियो डी जनेरियो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अब्दुल्ला अलराशिदी ने निशानेबाजी की स्कीट स्पर्धा में शनिवार को कांस्य हासिल करते हुए अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) की शरणार्थी टीम के लिए दूसरा पदक जीता है।
इस टीम के नाम एक स्वर्ण और एक कांस्य है। स्वर्ण निशानेबाजी (पुरुषों के डबल ट्रैप) में फदह अल्देहानी ने जीता है।
अलराशिदी ने शनिवार को स्कीट के फाइनल में यूक्रेन के मिकोला मिल्चेव को 16-14 से हराया। इस मुकाबले में अलराशिदी ने सभी 16 निशाने सही लगाए जबकि मिल्चेव दो निशाने चूक गए।
dharmpath.com dharmpath