रियो डी जनेरियो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। प्यूटरे रिको की मोनिका पुइग ने शनिवार को जर्मनी की एंगलिक केरबर को हराते हुए रियो ओलम्पिक की महिला एकल स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया।
ओलम्पिक टेनिस सेंटर में हुए मुकाबले में पुइग ने केरबर को 6-4, 6-1 से हराया। वह प्यूटरे रिको के लिए ओलम्पिक पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं।
प्यूटरे रिको ने इस साल अब तक सिर्फ एक पदक जीता है और वह पुइग ने ही दिलाया है।
स्पर्धा का कांस्य चेक गणराज्य को मिला। पेट्रा क्वीतोवा और लूसी साफारोवा ने इस पर कब्जा किया।
इस स्पर्धा में भारत का कोई दावेदार नहीं था।
dharmpath.com dharmpath