रियो ओलम्पिक (जिम्नास्टिक) : अमेरिकी महिला टीम ने जीता स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी महिला टीम ने मंगलवार को रियो ओलम्पिक की जिम्नास्टिक्स टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। अमेरिकी टीम का कुल स्कोर 184.897 रहा, जो दूसरे स्थान पर रही रूस की टीम से पूरे 8.2 अंक अधिक रहा।

रूसी टीम ने 176.688 अंकों के साथ रजत जबकि चीन ने 176.003 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

लंदन ओलम्पिक विजेता अमेरिकी लड़कियों ने वॉल्ट, बीम, अनइवेन बार्स और फ्लोर एक्सरसाइज सभी क्षेत्रों में दबदबा कायम रखा, जिसमें सिमोन बाइल्स का प्रदर्शन अहम रहा।

सिमोन ने वॉल्ट, बीम और फ्लोर एक्सरसाइज में सर्वाधिक अंक हासिल किए। सिमोन ने वॉल्ट में 15.933 अंक हासिल किए, जो किसी एथलीट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर रहा। अमेरिका की ही मैडिसन कोसियान ने अनइवेन बार्स में इतने ही अंक हासिल किए।

लंदन ओलम्पिक में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली अमेरिकी टीम की दो सदस्य एलेक्जांद्रा रैसमान और गाब्रिएल डगलस इस बार भी टीम का हिस्सा थीं। गाब्रिएल डगलस व्यक्तिगत स्पर्धा की मौजूदा चैम्पियन भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493