रियो डी जेनेरियो, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मौजूदा ओलम्पिक विजेता एंडी मरे ने यहां 31वें ओलम्पिक खेलों में टेनिस स्पर्धा के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
इससे पहले मरे ने लंदन ओलम्पिक-2012 में स्वर्ण पदक जीता था।
मरे ने सर्बिया के विक्टर ट्राइकी के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में 6-3, 6-2 से जीत हासिल की।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मरे को ट्राइकी को हराने में एक घंटे से थोड़ा सा अधिक का समय लगा।
पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में मरे का मुकाबला अर्जेटीना के जुआन मोनाको से होगा।
स्पेन के राफेल नडाल के अलावा ब्रिटेन के मरे एकमात्र ऐसे टेनिस खिलाड़ी हैं, जो दूसरी बार स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath