रियो डी जनेरियो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना का मिश्रित युगल मुकाबला बारिश के कारण बुधवार को सम्पन्न नही हो सका। अब यह मैच गुरुवार को खेला जाएगा।
सानिया और बोपन्ना को पहले दौर में आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर और जॉन पीयर्स से भिड़ना है। बारिश के कारण कई अन्य मैच भी रद्द हुए हैं।
भारत के लिए टेनिस में सानिया और बोपन्ना के रूप में एकमात्र उम्मीद बची है। पुरुष युगल और महिला युगल में सानिया और बोपन्ना अपने-अपने मैच हार चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath