रियो ओलम्पिक (मुक्केबाजी) : मनोज ने बनाई अंतिम-16 में जगह (लीड-1)

रियो डी जनेरियो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाज मनोज कुमार गुरुवार को यहां जारी 31वें ओलम्पिक खेलों में 64 किलोग्राम वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

मनोज ने लाइट वेल्टरवेट वर्ग में लिथुआनिया के इवालडास पेट्राउास को हराया।

इवालडास ने लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था। मनोज ने बेहतरीन प्रदर्शन कर उनके खिलाफ 29-28, 29-29, 28-29 से जीत हासिल की।

अगले दौर में मनोज का सामना उजबेकिस्तन के फजलुद्दीन जी. से होगा। फजलुद्दीन ने अपने पहले मुकाबले में कोंगो के मालोंगा डी. को पराजित किया। रेफरियों ने यह मैच बीच में ही रोक दिया।

मनोज ने मुकाबले के बाद कहा, “मेरा विपक्षी खिलाड़ी काफी मजबूत था लेकिन मेरे मुक्कों में दम था। मैंने उसके मुक्कों के हिसाब से अपने खेल में तब्दीली की।”

भारतीय टीम के कोच गुरचरण सिंह संधू ने मनोज के प्रदर्शन को सराहा। सिंह ने कहा, “मनोज का विपक्षी पावर पंचर है लेकिन मनोज ने खुद को उससे दूर बनाए रखा। वह जब भी उसके करीब गया, उसने अपने विपक्षी खिलाड़ी पर जोरदार प्रहार किए। मनोज ने शानदार खेल दिखाया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493