रियो ओलम्पिक (टेनिस) : सैंड्स-जैक ने मिश्रित युगल वर्ग में स्वर्ण जीता

रियो डी जनेरियो, 15 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका की बेथानी मटेक-सैंड्स और जैक सॉक की जोड़ी ने यहां रियो ओलम्पिक में टेनिस की मिश्रित युगल वर्ग स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

सैंड्स-जैक की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में अपने हमवतन वीनस विलियम्स और राजीव राम की जोड़ी को मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, सैंड्स-जैक ने रियो ओलम्पिक के टेनिस सेंटर में रविवार को हुए मुकाबले का पहला सेट 6-7 (3) से गंवा दिया था लेकिन दूसरे सेट को 6-1 और तीसरे सेट को 10-7 से जीत लिया।

सैंड्स-जैक की जोड़ी ने सेमीपाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य की लूसी ह्रादेका और राडेक स्टेपानेक की जोड़ी को मात दी थी।

चेक गणराज्य की इस जोड़ी ने रविवार को सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी को 6-1, 7-5 से मात देकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493