मणिपुर में स्वतंत्रता दिवस के दिन बम विस्फोट

इंफाल, 15 अगस्त (आईएएनएस)। मणिपुर में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन बम विस्फोटों में तीन सुरक्षाकर्मी व दो लड़कियां घायल हो गईं।

अधिकारियों व निवासियों ने कहा कि उग्रवादियों के बंद के आह्वान पर इंफाल की अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी ने यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसी तरह सभी जिला मुख्यालयों में झंडा फहराया गया।

मुख्यमंत्री कांग्रेस मुख्यालय भी गए, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष टी.एन.हाओकिप ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इंफाल के निकट तेरा में सोमवार को एक घर के पास एक बम में विस्फोट होने से दो एक बुजुर्ग दंपत्ति घायल हो गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दूसरा बम इंफाल के सिंगजामेई में फटा। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

मणिपुर में विद्रोहियों व यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम के वार्ता विरोधी गुट ने स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार करते हुए सामान्य बंद का आह्वान किया था।

अधिकारियों ने कहा कि विस्फोटों में तीन सुरक्षाकर्मी तथा दो नाबालिग लड़कियां घायल हो गईं।

इंफाल की अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। हिंसा की आशंका के मद्देजर, लोग अपने-अपने घरों में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493