रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई ओलम्पिक साइकिलिस्ट क्लेबर डी सिल्वा रामोस को रियो ओलम्पिक में हुए डोप टेस्ट में असफल होने के कारण प्रावधिक रूप से निलंबित कर दिया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिंग महासंघ (यूसीआई) ने शुक्रवार को अपने बयान में यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 30 वर्षीय साइकिल चालक ने छह अगस्त को रोड रेस में हिस्सा लिया था, लेकिन बीच में ही इसे छोड़ दिया।
ब्राजीलियाई ओलम्पिक समिति ने इस बात की पुष्टि की है कि एक ब्राजीलियाई एथलीट असफल होने पर प्रतियोगिता से बाहर हो गया है।
dharmpath.com dharmpath