रूस के खिलाड़ी 300 डोप टेस्ट में पास

रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के महानगर रियो डी जनेरियो की मेजबानी में खेले जा रहे ओलम्पिक खेलों के दौरान रूस के खिलाड़ियों ने अभी तक 300 डोप टेस्ट में सफलता हासिल की है।

इस बात की जानकारी रूस के खेल मंत्री विताली मुतको ने दी।

समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, कनाडा के प्रोफेसर रिचर्ड मैक्लारेन की अध्यक्षता वाली वाडा की स्वतंत्र समिति ने सोच्ची में हुए शीतकालीन ओलम्पिक खेलों पर पेश की गई अपनी रपट में रूस के खिलाड़ियों और अधिकारियों द्वारा डोपिंग के नियमों के उल्लंघन की बात कही थी। समिति ने अपनी रपट में कहा था कि रूस के खेल मंत्रालय, रूस की राष्ट्रीय टीमों के अभ्यास केंद्र और संघीय सुरक्षा सेवाओं ने भी खेलों में डोपिंग कार्यक्रम का समर्थन किया था।

मुतको ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मुझे अभी बताया गया है कि 300 खिलाड़ियों के नमूने लिए जा चुके हैं। बावजूद इसके हमने इस बाधा को सफलतापूर्वक पार किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493